Happy 75 happy 75
पचहत्तर के जवान हैं अब
हर दिल अज़ीज़ शेखर पन्त
Happy birthday to you!
हमारे शेखर दाज्यू
किसी के ताऊ, किसी के मामा
किसी के फूफा, किसी के मौसा
ससुर किसी के, किसी के जेठ
किसी के जीजे, पर दोस्त से ठेठ
नानू के बब्बा, प्यारे हैं अब्बा!
Happy birthday to you!
देश विदेश है, नाम कमाया
पत्थर में छुटपन में चाबी गुच्छा घुमाया
बाबू इजा के, शेखू लाड़ले
बाबू कहते, बेटा आम तो खा ले
पढ़ लिख जब, दिल्ली को निकले
प्रौफेसरशिप, खोज निकाले
रहे मशहूर, टीचर स्टूडेंट में
इवेंट्स में छा जाते पन्त सर पन्त सर!
Happy birthday to you!
घर बाहर सब, इनका जलवा
भाते रसभरी, इमरती, गाजर का हलवा
जरा जरा कभी, जरा से ज्यादा
सैर सपाटा, जश्न में हीरो
इनकी एनर्जी के, आगे सब जीरो
फुर्क्या बल्ले बल्द से, छाले छरपट
जल्द हराते, कोई भी खटपट!
जैरी जैसे, हाथ न आते
भाभी टौम बने, थक जातीं
पर वापस सब, बात मानते
टनटन जी की रट हैं लगायें रहते!
Happy birthday to you!
बने प्रदर्शक, पथ के सभी के
ख़ुद से पहले, हैं फ़र्ज़ निभाते
सदा रही सब, जग की चिन्ता
इनके दम भगिनी, भाई सन्तान
अपना रोना, बस खुद को सुनाते
एक स्माइल से, सब के मन भाते
रहे स्माइल, फिट फिट बौंडी
खुशियां बसें, दामन में भर भर
Happy happy, Diamond jubilee
हीरक अब है अवतरण जयंती
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!
Happy birth. day to you. !
Happy. birthday. to you. ! !