मुझे कहने की कोई, ज़रूरत है क्या
दिल है ये किसका, मैं बताऊँ क्या
वो ही मन में है, वो ही दिल में है
नाम ले लूँ मैं, ज़रूरत ही क्या
मुझे कहने की कोई, ज़रूरत है क्या
दिल है ये किसका, मैं बताऊँ क्या
वो खयालों में है, वो ही ख़्वाबों में है
वो ही नस नस में, वो ही धड़कन में
वो मेरे संग दिखती, मेरे हर पल में
उसके चले आने की, ज़रूरत है क्या
मुझे कहने की कोई, ज़रूरत है क्या
दिल है ये किसका, मैं बताऊँ क्या
वो मेरी साँसों में, मेरी आस है वही
उसके जैसा लगता, कोई और नहीं
उसकी हँसी की खनक, लगती है यहीं
उसके कहने की कुछ, ज़रूरत है क्या
मुझे कहने की का, ज़रूरत है क्या
दिल है ये किसका है, मैं बताऊँ क्या
मैं जिधर देखूँ, वही है हर तरफ़
वो भी देखती जैसे, मेरी ही तरफ
उसकी बातें लगतीं, मेरे दिल के करीब
किसी और को बताऊँ, जरूरत है क्या
मुझे कहने की कोई, ज़रूरत है क्या
दिल है ये किसका, मैं बताऊँ क्या
वो ही मन में है, वो ही दिल में है
नाम ले लूँ मैं, ज़रूरत ही क्या
मुझे कहने की कोई, ज़रूरत है क्या
दिल है ये किसका, मैं बताऊँ क्या