आओ भाई आओ बहनो
साक्षी सारे बनना है इस पल
फिल्मों का अपना है उत्सव
उत्तराखंडी फिल्म फैस्टिवल।
गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी
फिल्में हिंदी अपने प्रदेश की बल
फीचर, डौक्युमेंट्री, शौर्ट फिल्म भी
झटपट भेजो देर न हो एक पल।
मिले सरकारी सहयोग सभी हैं
अपनी जानी मानी ज्यूरी है
चार शहर की जुगत लगी है
मेल जोल और ज्ञान सभी हैं।
फिल्मों का अपना है उत्सव
उत्तराखंडी फिल्म फैस्टिवल।
उत्तराखंडी फिल्म फैस्टिवल।