(तुमने न कुछ कहा न हमने कुछ कहा) 2
(पर जाने क्यों हमने सब कुछ सुन लिया)2
(नज़रें झुकते उठते सब कह गयीं)2
नज़रों की बातें नज़रों से हो गयीं
(न लफ़्ज़ ज़रूरी थे न बोल ज़रूरी थे)2
ये दिल की बातें थीं दोनों ने सुन लिया
तुमने न कुछ कहा न हमने कुछ कहा
पर जाने क्यों हमने सब कुछ सुनलिया
(जाने पहचाने से अनजान से थे हम)2
पर जाने अनजाने पहचान हो गयी
(ये प्यार का मंज़र सा था कुछ ऐसा)2
बिन कहे सुने दोनों ने इक़रार कर लिया
तुमने न कुछ कहा न हमने कुछ कहा
पर जाने क्यों हमने सब कुछ सुन लिया
तुमने न कुछ कहा न हमने कुछ कहा
पर जाने क्यों हमने सब कुछ सुन लिया