लेके आयी है ये शाम, वो सारी यादें,
वो अधूरे वादे, वो सारी बातें,
वो तेरी – मेरी, हसीन मुलाकातें,
में केसे भूलू, में केसे भूलू,
अब तेरे बिना, में केसे जीयूं।
था हाथों में हाथ, तेरा वो साथ,
वो लड़ना झगड़ना, मनाने की बात,
वो जुल्फों में खोकर, बिताई जो रात,
में केसे भूलू, में केसे भूलू,
अब तेरे बिना, में केसे जीयूं।
थी सांसे अधूरी, था में भी अधूरा,
तुझसे मिलकर, हुआ था में पूरा,
ना होगा तेरे बिन, अब जीना गवारा,
में केसे भूलू, में केसे भूलू,
अब तेरे बिना, में केसे जीयूं।