जरा संभलकर देख ले,
एक नज़र यहाँ मोड ले,
सुना है अनजाने में,
तेरे प्यार के बारे में।
तू...जानती नहीं,
मेरे दिल को,
बातें हम जब करते थे,
तू समझना पाती मुझको।
राहों में तेरी आते जाते,
देख के तुझको रुक ही जाते ,
एक शब्द भी बोल न पाते,
दिल को अपने रोक ना पाते।
जरा संभलकर देख ले,
एक नज़र यहाँ मोड ले,
सुना है अनजाने में,
तेरे प्यार के बारे में।
जरा संभलकर देख ले,
एक नज़र यहाँ मोड ले,
सुना है अनजाने में,
तेरे प्यार के बारे में।
मीठी मीठी हवा है गुजरी,
चाँद से निकली हल्की रोशनी,
तेरे सामने नजर न मिलाए,
दिल को कोई समझ न पाए।
एक पल हम तो थम ही जाए,
तेरी नजर में खो से जाए,
खुदको न कभी हम रोक पाए,
जाने क्यों हम इतना घबराएं।
जरा संभलकर देख ले,
एक नज़र यहाँ मोड ले,
सुना है अनजाने में,
तेरे प्यार के बारे में।..............