Verse 1
कह दो न कभी तो कि साथ हो तुम मेरे,
कह दो न कभी तो कि पास हो तुम मेरे,
तुम बसे मेरे ख़यालों में
और खिलते हो हर एहसास में।
[Music gap : soft lofi beat enters]
Chorus (main hook )
साथ होने का एहसास दिला दे
चाहे रख ले मेरी साँसें,
बात करने का एहसास दिला दे
चाहे रख ले मेरा हर शब्द।
ना होना तेरा, होने जैसा ही लगे,
दिला दे एहसास जो दिल चाहे।
[Music builds slightly here ]
Verse 2
पता नहीं कौन हो तुम,
जिसे मेरी नज़रें ढूंढती रहती हैं,
शायद ये मैं खुद हूँ या तुम कोई मेरे जैसे हो।
एक दिल की धड़कनें दो हिस्सों में जुड़ गईं,
एक का ही मन दो मन में बंट गये, फिर भी...
[ quick beat pause or soft music only ]
Chorus(repeat with engry)
पास होने का एहसास दिला दे
चाहे रख ले मेरी सारी यादें,
प्यार का एहसास दिला दे
चाहे रख ले मेरी धड़कनें।
ना होना तेरा, होने जैसा ही लगे,
दिला दे एहसास जो दिल चाहे।
[Drop a little vocal harmony]
Bridge(Emotional peak)
ना जानूं मैं, सच हो भी या नहीं तुम,
फिर भी मन में ही बसते हो तुम।
सोचती हूँ, काश पा सकूँ तुम्हें,
काश देख पाऊँ तुम्हें,
काश सुन पाऊँ तुम्हारी आवाज़,
काश पा सकूँ तुम्हारा एहसास।
पूछती हूँ तो बताते हो तुम —
"मैं तो हूँ यहीं, जहाँ-जहाँ छूती तुम्हारी नज़रें।"
मैं खुश हो जाती हूँ, लेकिन...
[Tiny pause]
स्वप्नों में होने का एहसास दिला दे
चाहे रख ले मेरी नींद,
मेरी रूह में होने का एहसास दिला दे
चाहे रख ले मेरा वजूद।
ना होना तेरा, होने जैसा ही लगे,
दिला दे एहसास जो दिल चाहे.
[ repeat last line with emotional punch ]