इकतारा बोले भोले भोले
जग सारा डोले भोले भोले
जीवन मिला है,भिक्षा में
सफलता मिले तेरी,परीक्षा में
नहीं है कुछ यहां,अपनी इच्छा में
इकतारा बोले भोले भोले
जग सारा डोले भोले भोले
तेरी ज्योत से है जग में उजाला
तूने जग को विषमुक्त कर डाला
माया से हट पाना नहीं आसान है
तू ही धरती है, तू ही आसमान है
तूने तोड़ा रावण का अभिमान है
तू पिता है तू मेरा भगवान है
इकतारा बोले भोले भोले
जग सारा डोले भोले भोले
जब भी पड़ा हो संकट बड़ा
दूर करने को भोले खड़ा
अपने मन से मैं लड़ा
कभी संभला,कभी गिर पड़ा
ऋषियों को दिया ब्रह्म ज्ञान है
तू पिता है तू मेरा भगवान है
इकतारा बोले भोले भोले
जग सारा डोले भोले भोले
प्रसन्न हो जाते एक लोटा जल से
क्रोधित होते हैं कपट और छल से
संसार झूठा एक तू ही सच्चा है
तेरा हृदय है एक छोटा बच्चा है
ले लो शरण में दे दो वरदान रे
तू पिता है तू मेरा भगवान है
इकतारा बोले भोले भोले
जग सारा डोले भोले भोले